Breaking News

काशी सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम में निखरी ग्रामीण प्रतिभा, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियाँ

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तहत रविवार को गंगापुर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. प्रकाश सिंह ने किया। शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे कंपोजिट विद्यालय गंगापुर की छात्राओं ने बेहद आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया।

बसंत पट्टी विद्यालय की छात्राओं ने ‘घनश्याम तुम काले हो’ पर नृत्य और राजस्थानी लोक नृत्य पेश कर माहौल रंगीन कर दिया।

प्राथमिक विद्यालय गंजारी की छात्राओं ने मनमोहक कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कंपोजिट विद्यालय गंगापुर के बच्चों ने ऊर्जावान शिव तांडव की प्रस्तुति देकर खूब तालियाँ बटोरीं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *