देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
काशी को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम ने सख्त कदम उठाया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने, कूड़ा फेंकने या गुटखा-पान खाकर थूकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नई नियमावली के तहत नगर निगम ने कड़ा एक्शन शुरू कर दिया है।
देव दीपावली पर्व को देखते हुए घाटों पर चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में आठ लोगों से जुर्माना वसूला गया। चौकीघाट पर गुटखा खाकर थूकने वाले दो लोगों से 500 रुपये का जुर्माना लिया गया। केदार घाट पर कूड़ा फेंकने वाले एक व्यक्ति से 500 रुपये वसूले गए। अस्सी घाट पर पान खाकर थूकने वाले दो लोगों से 250-250 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
शिवाला घाट और हरिश्चंद्र घाट पर गंदगी फैलाने वालों से कुल 1500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि रीवा घाट पर नगर निगम से बिना अनुमति भंडारा आयोजित करने और गंदगी फैलाने पर आयोजक से 2000 रुपये का भारी जुर्माना लिया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न करें, अन्यथा उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

