देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत पंजीकृत किसानों को उप निदेशक कृषि भीमसेन ने सतर्क किया है कि खरीफ सीजन की तैयार फसलें इन दिनों आकस्मिक बारिश और तेज हवाओं से प्रभावित हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की फसल को नुकसान पहुंचता है, तो उसे नुकसान होने के 72 घंटे के भीतर शिकायत दर्ज कराना अनिवार्य है। समय सीमा का पालन न करने पर बीमा लाभ नहीं मिलेगा।
शिकायत दर्ज कराने के तरीके:
टोल फ्री नंबर: 14447 पर कॉल करें
बीमा प्रतिनिधि: 8976965229 या 9935903681 पर संपर्क करें
बीमा योजना के तहत धान, बाजरा, ज्वार और अरहर जैसी अधिसूचित फसलें शामिल हैं। हाल के दिनों में लगातार बारिश से धान सहित अन्य फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

