देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
चंदौली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार सुबह जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस का भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम के रूप में ‘रन फॉर यूनिटी’ (Run For Unity) का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) वाराणसी ज़ोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे भी मौजूद रहे।
सुबह 08:45 बजे अधिकारियों ने चकिया तिराहे (गंजी प्रसाद तिराहे) से थाना अलीनगर तक होने वाली दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
‘रन फॉर यूनिटी’ में पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आम नागरिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
जिले के सभी थानों पर भी इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर दौड़ का आयोजन किया गया।
कुल मिलाकर लगभग 750 प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देते हुए एक सुर में हुंकार भरी — “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

