देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में औद्योगिक विकास और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
सड़क मरम्मत पर जोर:
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 की खराब सड़कों को लेकर उद्यमियों ने शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र का भ्रमण करें और मरम्मत योग्य सड़कों का कार्य प्राथमिकता पर पूरा करें।
बिजली बिल सुधार:
औद्योगिक फीडर से जुड़े विद्युत बिलों में सुधार और भुगतान प्रक्रिया को लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को कैंप लगाकर बिल सुधार और जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
सरकारी योजनाओं की समीक्षा:
डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और ऋण वितरण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया।
सुरक्षा व्यवस्था पर निर्देश:
उद्यमियों ने इंडस्ट्रियल एरिया में अराजक तत्वों की आवाजाही की शिकायत की। इस पर डीएम ने एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया और उद्यमियों को भयमुक्त माहौल का भरोसा दिलाया।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

