देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
तृतीय यूथ एशियन गेम्स 2025 (बहरीन) में ताइक्वांडो पूमसे मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी शिवांशु पटेल और यश्विनी सिंह का मंगलवार को उनके गृह जनपद वाराणसी लौटने पर भव्य स्वागत किया गया।
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षक चंद्रभान पटेल और बृजेश सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ वाराणसी के अध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारी, यश्विनी के स्कूल सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज, प्रिंसिपल सुधा सिंह, एकेडमिक हेड नरेंद्र पांडे, बच्चों और शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों के माता-पिता — सरोज देवी-रामचंद्र पटेल और अंशु सिंह-रामनरेश पटेल — इस भावुक क्षण के साक्षी बने। सभी ने खिलाड़ियों को माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
यह समारोह वाराणसी के इन युवा सितारों के प्रति गर्व और उत्साह का प्रतीक रहा, जिन्होंने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

