देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की भव्यता सोमवार को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में देखते ही बन रही थी। सूर्य सरोवर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर लोककल्याण की कामना की। पूरा परिसर भक्ति, प्रकाश और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।
इस अवसर पर बरेका के वरिष्ठ अधिकारी — प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव और प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील — ने विधिवत पूजन-अर्चन कर अर्घ्य अर्पित किया। महिला कल्याण संगठन की सदस्यों ने भी श्रद्धाभाव से पूजा में भाग लिया।
पूरे सूर्य सरोवर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूलों से सजाया गया था। व्रती माताओं और बहनों द्वारा गाए जा रहे छठ मईया के भक्ति गीतों ने वातावरण को और भी पवित्र बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन छठ समिति बरेका के अध्यक्ष अनूप सिंह वत्स और अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

