Breaking News

Ballia news:-लखनऊ पहुंचीं मायावती, दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

लखनऊ स्थित आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए, शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया।

रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के इकलौते विधायक रहे उमाशंकर सिंह के निधन के बाद गुरुवार को बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती उनके लखनऊ स्थित आवास पहुंचीं। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मायावती ने कहा कि उमाशंकर सिंह पार्टी के समर्पित एवं कर्मठ नेताओं में शामिल थे। उन्होंने लंबे समय तक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से बसपा ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति को भी बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

परिजनों को दी सांत्वना

मायावती ने दिवंगत विधायक के परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की अपील की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

नेताओं और कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

लखनऊ स्थित आवास पर बड़ी संख्या में बसपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

बुधवार को हुआ था निधन

गौरतलब है कि रसड़ा विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *