Breaking News

Ballia News :- अखिलेश यादव की रिहाई के बाद बलिया में थमा सपा का आंदोलन

Spread the love

हिरासत के विरोध में मंगलवार रात कलेक्ट्रेट पर हुआ था प्रदर्शन, रिहाई की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुलिस हिरासत से रिहाई के बाद बलिया में सपा कार्यकर्ताओं का आंदोलन शांत हो गया। मंगलवार रात उनकी गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंच गए थे। देर रात तक सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन होता रहा। बुधवार को अखिलेश यादव की रिहाई की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं ने राहत जताई और इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया।

ballia-sp-workers-protest-collectorate.webp

मंगलवार को दिल्ली में अखिलेश यादव को पुलिस हिरासत में लिए जाने की सूचना मिलते ही बलिया में सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश फूट पड़ा था। जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल रिहाई की मांग की।

 

samajwadi-party-ballia-demonstration.webpप्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस बल भी एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात रहा।

मंगलवार की रात को अखिलेश यादव के रिहा होने की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस ली। पार्टी नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

ballia-collectorate-sp-protest.

देर रात तक चला प्रदर्शन, पुलिस रही मुस्तैद

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में मंगलवार देर रात तक कलेक्ट्रेट परिसर में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। हालांकि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अखिलेश यादव की रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने आंदोलन समाप्त कर दिया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *