Breaking News

Ballia News :- कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के बयान के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन, माफी की मांग

Spread the love

निरीक्षण भवन पहुंचकर की नारेबाजी, बलिया के गौरव पर टिप्पणी का आरोप लगाते हुए बयान वापस लेने की उठाई मांग

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के कथित बयान के विरोध में गुरुवार को बलिया के युवाओं ने निरीक्षण भवन पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “संजय निषाद वापस जाओ”, “संजय निषाद माफी मांगो” और “संजय निषाद मुर्दाबाद” के नारे लगाए तथा बलिया की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

प्रदर्शन का नेतृत्व जैनेन्द्र पांडे ‘मिंटू’ ने किया। उन्होंने कहा कि बलिया का इतिहास गौरवशाली रहा है और जनपद ने देश को अनेक स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार और राजनेता दिए हैं। ऐसे में बलिया की गरिमा पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने मंत्री से बयान वापस लेने और सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त करने की मांग की।
इस दौरान रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल, अनुराग पटेल, अभिजीत तिवारी, सत्यम, हार्दिक पांडे, किशन पांडे, राहुल पांडे सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

Ballia-giraftari

क्या था पूरा मामला

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने हाल ही में बलिया को लेकर एक बयान दिया था, जिस पर जिले में राजनीतिक प्रतिक्रिया शुरू हो गई। इसी बयान को लेकर विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों ने आपत्ति जताई है। प्रदर्शनकारी युवाओं का आरोप है कि मंत्री की टिप्पणी से बलिया की ऐतिहासिक पहचान और जनभावनाओं को ठेस पहुंची है।

आज निरीक्षण भवन में हुआ प्रदर्शन

गुरुवार को जैनेन्द्र पांडे ‘मिंटू’ के नेतृत्व में युवाओं ने निरीक्षण भवन पहुंचकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मंत्री अपना बयान वापस लें और बलिया की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *