निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी; बेलहरी छात्रावास निर्माण की होगी जांच
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
आशीष दुबे, बलिया
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने धीमी प्रगति पर अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागों की रैंकिंग में सुधार नहीं होने और कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि सत्यापन और सड़क निर्माण कार्यों में वित्तीय प्रगति शत-प्रतिशत होने के बावजूद भौतिक प्रगति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों को रैंकिंग ‘बी’ से ‘ए’ ग्रेड में लाने के लिए तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। पोषण अभियान की ‘सी’ ग्रेड रैंकिंग पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
बैठक में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड को ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा पुलिस आवास निगम को पुलिस लाइन परिसर में सीसी रोड निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों को तत्काल संबंधित विभागों को हस्तांतरित किया जाए।
पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान खाकी बाबा मंदिर के पर्यटन विकास कार्य को अगस्त तक पूरा करने तथा बसंतपुर स्थित उदासीन मठ के विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं बेलहरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में लगभग 4.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अकादमिक ब्लॉक एवं छात्रावास निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा इब्राहिमाबाद स्थित राजकीय आईटीआई में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग को सभी बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरी करने तथा मेडिकल बाईपास निर्माण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
इन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
ट्रांजिट हॉस्टल निर्माण, पुलिस लाइन में सीसी रोड निर्माण, मेडिकल बाईपास निर्माण, बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं
पर्यटन विकास कार्यों पर फोकस
डीएम ने खाकी बाबा मंदिर के पर्यटन विकास कार्य को अगस्त तक पूरा करने तथा बसंतपुर स्थित उदासीन मठ के विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बेलहरी छात्रावास निर्माण की होगी जांच
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेलहरी में करीब 4.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे अकादमिक ब्लॉक एवं छात्रावास निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जांच टीम गठित करने के निर्देश दिए।
आईटीआई निर्माण पर मांगा जवाब
इब्राहिमाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में निर्माण कार्य समयसीमा के बाद भी अधूरा मिलने पर संबंधित कार्यदायी संस्था से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|



