Breaking News

Ballia News :- पति कुछ देर के लिए घर से निकला… लौटकर देखा तो तीन बच्चों की मां हो चुकी थी गायब

Spread the love

पति के बाहर जाते ही घर से निकली महिला, तीन छोटे बच्चों के साथ थाने पहुंचा पीड़ित

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बैरिया थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह तीन मासूम बच्चों को घर पर छोड़कर एक युवक के साथ चली गई। पीड़ित पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए पत्नी की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित के अनुसार उसकी शादी करीब 14 वर्ष पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी पांच वर्ष की है, जबकि दो बेटे क्रमशः चार और तीन वर्ष के हैं।

पति का आरोप है कि वह किसी आवश्यक कार्य से गांव के प्रधान के यहां गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी घर से चली गई। वापस लौटने पर पत्नी घर पर नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद वह अपने तीनों बच्चों के साथ बैरिया थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर सौंपी।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के लिए संबंधित चौकी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

तीन मासूम बच्चों की जिम्मेदारी अब पिता पर

महिला के घर से जाने के बाद तीनों छोटे बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी पिता पर आ गई है। पीड़ित का कहना है कि बच्चों के पालन-पोषण को लेकर वह बेहद चिंतित है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *