Breaking News

Ballia News :- ‘मुझे इंसाफ चाहिए…’ जियो टावर पर चढ़ा युवक, बोला- केस दर्ज नहीं हुआ तो कूद जाऊंगा

Spread the love

परिवार पर पैसे छीनने और मारपीट का आरोप, अंबेडकर तिराहे पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

बांसडीह कस्बा स्थित अंबेडकर तिराहे के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद घंटों तक युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास चलता रहा।

जानकारी के अनुसार उत्तर टोला (फतेसागर पोखरा) निवासी धनजी वर्मा सुबह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित जियो के मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे कस्बे में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग अंबेडकर तिराहे पर जमा हो गए।

सूचना मिलने पर बांसडीह इंस्पेक्टर राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक से मोबाइल फोन के जरिए बातचीत की।

बातचीत के दौरान युवक भावुक हो गया और आरोप लगाया कि उसके सगे माता-पिता, भाई और भौजाई ने उसके पैसे छीन लिए हैं तथा उसके साथ मारपीट की है। युवक का कहना था कि वह कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

युवक ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जब तक उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एफआईआर की प्रति उसे नहीं दी जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। उसने यह भी चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर वह टावर से कूदकर जान दे देगा।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे रहे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की मान-मनौव्वल जारी थी।

Ballia_basdih_bhid

तिराहे पर लगी लोगों की भीड़

टावर पर युवक के चढ़ने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और कस्बे से लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते अंबेडकर तिराहा लोगों से भर गया। पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।

मोबाइल से होती रही बातचीत

युवक टावर की ऊंचाई पर बैठा रहा और नीचे मौजूद पुलिस अधिकारियों से मोबाइल फोन के जरिए अपनी बातें रखता रहा। पुलिस लगातार उसे समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास करती रही।

कार्रवाई की मांग पर अड़ा युवक

युवक का कहना था कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के कारण वह यह कदम उठाने को मजबूर हुआ है। वह अपनी शिकायत पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग पर अड़ा रहा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *