Breaking News

Ballia :- बारात में हर्ष फायरिंग या रंजिश? 8 वर्षीय पीयूष उर्फ वीर की मौत से उठे सवाल

Spread the love

असम राइफल में कार्यरत है आरोपित सुनील यादव, पुलिस कर रही मामले की जांच

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दुबे, बलिया

शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियार स्थित पुरवा पांडे का डेरा में बारात के दौरान हुई गोलीबारी में 8 वर्षीय पीयूष यादव उर्फ वीर की मौत के मामले में अब नए तथ्य सामने आ रहे हैं।

जहां एक ओर इसे हर्ष फायरिंग बताया जा रहा था, वहीं परिजनों ने पुरानी रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि असम राइफल में कार्यरत आरोपित सुनील यादव प्रेमसागर का बहनोई लगता है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपितों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक पीयूष उर्फ वीर अपने परिवार में छोटा था। उसका बड़ा भाई युराज यादव और एक बड़ी बहन राधा है। वह कक्षा तीन का छात्र था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ballia_postmartam
Ballia पोस्टमार्टम के बाहर जुटी लोगों की भीड़

बाबा ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप

मृतक के बाबा बरमेश्वर नाथ यादव ने आरोप लगाया कि यह घटना हर्ष फायरिंग नहीं बल्कि पुरानी रंजिश का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर गोली मारकर हत्या की गई है।

तीन लोगों पर फायरिंग का आरोप

परिजनों के अनुसार, फायरिंग में तीन लोग शामिल थे। आरोपितों में केशवपुर निवासी सुनील यादव, जो असम राइफल्स में कार्यरत है, और पशुराम यादव का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि सुनील यादव, प्रेम सागर का बहनोई है।

लाइसेंसी बंदूक से चली गोली?

सूत्रों के अनुसार, घटना में लाइसेंसी दो नाली बंदूक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *