Breaking News

Adhar Card :- आधार में आया नया अपडेट, एक अप्रैल से बदलेगा नियम, अब स्कूल में बनेगा आधार कार्ड

Spread the love

Adhar card :- सरकार ने 500 ऑपरेटर किए नियुक्त, अभी स्कूल व शिक्षा विभाग को निर्देश

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

Aadhaar Card: आधार कार्ड अब हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। अब सारे कागजी कामों में आधार कार्ड को मुख्य माना गया है, इसके बिना कई काम अटक जाते हैं। सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए यह बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट्स है।

बैंक से लेकर अन्य किसी भी संस्थान में आधार कार्ड के बिना काम फंस जाते हैं। ऐसे में इसकी अहमियत को देखते हुए सरकार ने आधार कार्ड बनाने और अफडेट करने के लिए UIDAI से मिलकर एक विशेष अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। यह अभियान एक अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

Adhar card update in hindi
Adhar card – AI photo

Adhar card :- जाने क्या है नया अपडेट

बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा यूआईडीएआई के सहयोग से ‘विद्यार्थियों के लिए आधार, अब स्कूल के द्वार’ अभियान का अगला चरण शुरू किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लंबित बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) को पूरा करना है। इस पहल के तहत स्कूलों में ही आधार नामांकन और अपडेट की सुविधा मिलेगी।

Adhar card use in school
AI photo

जाने कितने कर्मचारी हुए नियुक्त

करीब 500 से अधिक ऑपरेटर्स को इसके लिए नियुक्त किया गया है। स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यूडीआईएसई-प्लस पोर्टल पर ऐसे विद्यार्थियों की सूची अपडेट करें, जिनका आधार बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है, और उनके लिए रोस्टर तैयार करें।

Adhar card update
AI photo

जाने कहा कहा होता है इसका प्रयोग

दरअसल, बच्चों के लिए दो बार बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी होता है। पहला 5 साल की उम्र में और दूसरा 15 साल की उम्र में। 15 से 17 वर्ष के बीच यह अपडेट मुफ्त है, जबकि इसके बाद शुल्क देना होता है। अपडेटेड आधार कार्ड स्कूल एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी योजनाओं के लिए जरूरी है। साथ ही, इससे छात्रों की अपार आईडी बनाना भी आसान हो जाता है, जिसमें उनके सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं।

इससे पहले हुए अभियान में प्रदेश के 2000 से अधिक स्कूलों में शिविर लगाए गए थे, जिनमें 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपने आधार अपडेट कराए थे। अब सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक छात्रों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

आप ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें ?

1. सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।

2. यहां लॉगिन पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर डालें।

3. फिर कैप्चा कोड और OTP डालकर लॉगिन करें।

4. अब ‘Document Update’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद जो डॉक्यूमेंट आप अपडेट करना चाहते हैं, उसे चुनें और उसका supporting document अपलोड करें।

6. सब कुछ सही से चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।

7. सबमिट होते ही आपको एक Service Request Number मिलेगा, जिससे आप अपने अपडेट स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *