Ballia :- बांसडीह रोड क्षेत्र के सलेमपुर गांव में पत्रकार और परिवार पर हमला, कई लोग घायल; पुलिस और पीड़ित पक्ष के बयान अलग-अलग
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
Ballia। जनपद के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में एक पत्रकार और उनके परिवार पर हुए हमले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। घटना में पत्रकार समेत परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष और पुलिस के बयान अलग-अलग सामने आ रहे हैं।
घायल पत्रकार सुग्रीव के अनुसार विवाद की शुरुआत सुरहाताल क्षेत्र में विदेशी पक्षियों के शिकार और तस्करी से जुड़ी एक खबर को लेकर हुई। उनका आरोप है कि कुछ लोगों को शक था कि उक्त खबर उनके द्वारा प्रसारित की गई है। इसी को लेकर दबंगों ने उनके घर पर पहुंचकर हमला कर दिया।
पीड़ित के अनुसार हमलावरों ने लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया। इस दौरान पत्रकार और उनके भाई पर चाकू से वार किए गए, जबकि परिवार की महिलाओं को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। हमले के बाद परिवार के कई सदस्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित पत्रकार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना 112 नंबर और स्थानीय थाने को दी गई, लेकिन समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि खबर को लेकर किसी को आपत्ति थी तो उसकी जांच हो सकती थी, लेकिन हमला करना गलत है।
दूसरी ओर पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि यह मामला दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। वहीं घायल परिवार का उपचार जिला अस्पताल में जारी है और पीड़ित पक्ष ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

