Breaking News

Ballia :- बलिया में 25 हजार का इनामी गो-तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Spread the love

बांसडीह कोतवाली व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई; मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दूबे, बलिया

बांसडीह कोतवाली और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा ने बताया कि 22 फरवरी 2026 की रात करीब 11:45 बजे पुलिस टीम हुसैनाबाद मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस के अनुसार युवक ने रुकने के बजाय भागने का प्रयास किया और सड़क की दाहिनी पटरी पर गिर गया।

पुलिस का कहना है कि घिरता देख आरोपी ने टीम पर जानलेवा फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश बबलू नट पुत्र सुलेमान नट निवासी आदर, थाना बांसडीह के पैर में गोली लग गई।

Ballia :- क्या-क्या हुआ बरामद

एक मोटरसाइकिल
एक तमंचा
कारतूस

Ballia :- आरोपी 25 हजार रुपये का इनामी और हिस्ट्रीशीटर

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि बबलू नट गो-तस्करी के मामले में वांछित था। 8 फरवरी 2026 को गोवंश को बिहार ले जाते समय उसका एक साथी गिरफ्तार हुआ था, जबकि वह मौके से फरार हो गया था। उसके खिलाफ इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *