Breaking News

Ballia :- सिकंदरपुर में धर्म परिवर्तन के कथित प्रयास पर हंगामा, एक हिरासत में; पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

बजरंग दल व आरएसएस ने दी तहरीर, प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप; बाजार क्षेत्र से पुस्तिकाएं और पत्रक बरामद

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

आशीष दूबे, बलिया

सिकंदरपुर कस्बा क्षेत्र में रविवार को धर्म परिवर्तन के कथित प्रयास को लेकर विवाद का मामला सामने आया। बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने थाने में तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि मुख्य बाजार स्थित डॉ. फरीद के कटरे में कुछ बाहरी लोग भोले-भाले नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से संपर्क कर उन्हें प्रलोभन दे रहे थे।

बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रतीक राय (ग्राम कठोड़ा) ने दी गई तहरीर में कहा कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि एक स्थान पर संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

तहरीर में आरोप है कि संबंधित व्यक्ति स्वयं को पादरी बताकर क्षेत्र के लोगों से संपर्क कर रहा था और कथित रूप से हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था। संगठन की ओर से निष्पक्ष जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की मांग की गई है।

Ballia-karwai
Ballia

Ballia :- क्या मिला मौके से?

एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, कुछ किताबें और पत्रक बरामद हुआ, प्रलोभन देने के आरोप की जांच जारी, संगठन ने लिखित शिकायत सौंपी है।

सूचना मिलते ही थाना सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ शुरू की है। बरामद साहित्य की भी जांच की जा रही है।

Ballia :- पुलिस ने बताया

थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *