Breaking News

Ballia News :- बलिया मुठभेड़: चोरी का आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Spread the love

बांसडीह-सारंगपुर मार्ग पर पुलिस चेकिंग के दौरान फायरिंग, चोरी की बाइक व तमंचा बरामद

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात मुठभेड़ के बाद चोरी के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर सोमवार रात करीब 11:30 बजे बांसडीह-सारंगपुर मार्ग स्थित महुआ मोड़ के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने के संकेत पर वह तेज रफ्तार में भागने लगा।

भागते समय बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई और आरोपी गिर पड़ा। पुलिस के मुताबिक, घिरते देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप साहनी (31) पुत्र मन बहादुर साहनी निवासी दुही मुसी, थाना बांसडीह के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने 11 फरवरी 2026 को पवन कुमार की मोटरसाइकिल व 10 हजार रुपये झांसा देकर चोरी करने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की जांच में जुटी हुई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *