Ballia :- संवरा शराब ठेके के पास हुई थी हत्या; तमंचा, कारतूस, चाकू और दो बाइक बरामद
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
ए.के दूबे, बलिया
बलिया। जनपद में चर्चित सत्य प्रकाश हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रसड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने रविवार की भोर करीब 3:50 बजे नवापुरा–महतवार मार्ग के पास हुई मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
मुठभेड़ में दो घायल
पुलिस के अनुसार, घायल बदमाशों की पहचान सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह (21 वर्ष) और राज सिंह उर्फ राजा सिंह (24 वर्ष), दोनों निवासी संवरा थाना रसड़ा के रूप में हुई है।
सुन्दरम के बाएं पैर में गोली लगी
राज सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी
दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दो अन्य बदमाश भी गिरफ्तार
मौके से भाग रहे अनुज सिंह (19 वर्ष) निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ और अजय खरवार (18 वर्ष) निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त चाकू, दो मोटरसाइकिल बरामद की है।
14 फरवरी को हुई थी हत्या
पूछताछ में घायल आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथी उमाकांत पांडेय के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को संवरा शराब ठेके के पास सत्य प्रकाश राम (30 वर्ष) पुत्र स्व. जवाहिर राम की चाकू मारकर हत्या की थी।
पुलिस का बयान
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की थी। बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में आत्मरक्षा में गोली चलाई गई। दो बदमाश घायल हुए हैं और अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम
घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

