Breaking News

Ballia :- बलिया में बेटे ने पिता को चाकू मारकर की हत्या, पारिवारिक विवाद बना खूनखराबे की वजह

Spread the love

Ballia :- भगवानपुर गांव में वारदात के बाद मचा हड़कंप, आरोपी हिरासत में; पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

ए.के दूबे, बलिया

दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। थाना दोकटी क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना में बेटे ने ही अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकेश यादव का अपने पिता लालजी यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और मुकेश ने गुस्से में आकर पिता पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में यह घटना हुई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *