Breaking News

काशी में वॉलीबॉल का ‘महाकुंभ’: 72वीं सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का भव्य आगाज, PM मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Spread the love

नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन, योगी आदित्यनाथ रहेंगे स्टेडियम में मौजूद, 31 राज्यों की टीमें होंगी शामिल

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

धर्म और संस्कृति की नगरी काशी अब खेल जगत के एक ऐतिहासिक आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ 4 जनवरी (रविवार) से सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

🔹 पहली बार अंतरराष्ट्रीय निगरानी

आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया विजन को समर्पित है। काशी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल महासंघ (FIVB) के ऑब्जर्वर (स्विट्जरलैंड) इस चैंपियनशिप की निगरानी करेंगे।
राजस्थान और उत्तराखंड से मंगाए गए विशेष टेराफ्लेक्स कोर्ट पर मुकाबले होंगे।

🔹 ‘नंदू’ और ‘नीरा’ बने शुभंकर

काशी की संस्कृति को दर्शाते हुए
नंदू (नंदी)
नीरा (गंगा डॉल्फिन)
को इस प्रतियोगिता का शुभंकर बनाया गया है। दर्शकों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

🔹 31 राज्यों की 73 टीमें

कुल टीमें: 73 (38 पुरुष, 35 महिला)
खिलाड़ी व स्टाफ: लगभग 1250
कोर्ट: 4 (2 इंडोर, 2 आउटडोर)

🔹 यूपी टीम तैयार

पुरुष टीम कप्तान: श्रेयांस सिंह (यूपी पुलिस)
महिला टीम कप्तान: प्रियंका (यूपी पुलिस)
वाराणसी के अभिषेक मिश्रा और अग्रिमा त्रिपाठी भी यूपी टीम का हिस्सा हैं।

🔹 खिलाड़ियों के लिए काशी दर्शन

खिलाड़ियों को न केवल खेल की सुविधा मिलेगी, बल्कि
बनारसी व्यंजनों का स्वाद
काशी विश्वनाथ धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन
भी कराए जाएंगे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *