Breaking News

Breaking News :- समीर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सियाचिन बॉर्डर से गिरफ्तार हुआ रॉबिन सिंह का सहयोगी

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

सियाचिन बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, मऊ कोर्ट में पेशी से जांच को मिली नई दिशा

मउ। समीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह का सहयोगी और आर्मी जवान अविनाश सिंह को पुलिस ने सियाचिन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, समीर हत्याकांड की जांच के दौरान अविनाश सिंह की भूमिका सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने सेना के उच्चाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई तेज की। सख्त कार्रवाई के तहत अविनाश सिंह को सियाचिन बॉर्डर से हिरासत में लिया गया और मऊ लाया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा में मऊ न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अविनाश सिंह से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे पूरे हत्याकांड की साजिश का पर्दाफाश हो सकता है।

समीर हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई से परिजनों और आमजन में न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई है। पुलिस का दावा है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जल्द निर्णायक कार्रवाई की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *