Breaking News

PM Kisan 22वीं किस्त 2026: फरवरी में आ सकती है अगली किस्त, ये जरूरी काम नहीं किया तो अटक सकता है पैसा

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

PM Kisan 22वीं किस्त 2026: फरवरी में आ सकती है पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों के लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसी संजीवनी से कम नहीं है। खेती के लिए बीज, खाद और अन्य जरूरी संसाधनों में आर्थिक मदद देने वाली इस योजना के तहत अब तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है।

PM Kisan 22वीं किस्त 2026

कब आ सकती है 22वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती है। पिछली यानी 21वीं किस्त करोड़ों किसानों को मिल चुकी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि 22वीं किस्त फरवरी 2026 में जारी हो सकती है, हालांकि सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है।

किन किसानों को मिलेगा लाभ?

22वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा:
जो योजना के लिए पात्र हैं
जिनका ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा है
जिनका भूमि रिकॉर्ड सही है
जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है
अपात्र पाए जाने वाले किसानों के नाम योजना से हटा दिए जाते हैं।

ये जरूरी काम नहीं किया तो अटक सकती है किस्त

अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किस्त के ₹2000 आपके खाते में आएं, तो ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

ई-केवाईसी आप:

नजदीकी CSC सेंटर
या pmkisan.gov.in वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं
ई-केवाईसी न होने की स्थिति में किस्त रोक दी जाती है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *