CBSE 10th Board Exam 2026: दो चरणों में होगी परीक्षा, प्रश्न पत्र का पैटर्न हुआ अपडेट
By Utsav Dubey
The Bolta Bharat
Central board of secondary education (CBSE) ने नये साल (2026) में 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा संरचना में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है।
अब 10वी बोर्ड की परीक्षाएँ दो चरणों में होंगी और इसके साथ ही प्रश्न पत्र का संरचना भी संशोधित किया गया है। CBSE द्वारा यह बदलाव छात्रों की समझ, विश्लेषण क्षमता और सीखने की दक्षता को परखने के उद्देश्य से किए गए हैं।

दो चरणों में CBSE 10वीं की परीक्षा
CBSE ने यह बताया है कि नए परीक्षा ढांचे के अनुसार बोर्ड 10वीं परीक्षा को Term-1 और Term-2 की तरह दो हिस्सों में विभाजित करेगा।
- जिसमें पहला चरण 17 फरवरी 2026 से पहले आयोजित होगा।
- और दूसरा चरण इसके बाद निर्धारित अवधि में सम्पन्न कराया जाएगा।
परीक्षा संरचना में बदलाव इसलिए किया गया है ताकि यह नया संरचना छात्रों के तनाव को कम करेगा और वर्षभर की सीख को बेहतर तरीके से आंकने में मदद करेगा।
प्रश्न पत्र में होंगे बड़े बदलाव
CBSE ने बताया है कि प्रश्न पत्र में अब वर्णनात्मक (Descriptive) प्रश्नों को अधिक महत्व दिया जाएगा। और जिससे विद्यार्थियों की सिख को बेहतर तरीके से आंका जा सके।
नई प्रणाली के तहत—
- छात्रों से अपेक्षा होगी कि वे मुख्य बिंदुओं, अवधारणाओं और सूत्रों को अपने शब्दों में लिखें।
- याद करने की बजाय समझकर लिखने की क्षमता पर फोकस होगा।
- प्रश्न पत्र में पहले की तुलना में अधिक एप्लिकेशन-आधारित सवाल शामिल होंगे।
कौन-कौन से सेक्शन बदले जा रहे हैं?
दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए नई परीक्षा प्रणाली में निम्न परिवर्तन महत्वपूर्ण हैं:
1.पठन कौशल (Reading Skills)
अब आपको परीक्षा में एक पैसेज देखने को मिल सकता है। जिसके आधार पर कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे। और उस पैसेज के आधार पर ही उन प्रश्नों का उत्तर लिखना होगा। जिससे गति + समझ दोनों का आकलन होगा।
2.लेखन कौशल (Writing Skills)
छात्रों के लेखन कौशल को जाचने के लिए निबंध, पत्र, अनुच्छेद और व्याकरण समझ पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।
3.अध्ययन-आधारित प्रश्न (Concept-Based Questions)
जैसे कि अध्ययन आधारित प्रश्नों को विद्यार्थी ज्यादातर रट कर याद करते है। इसलिए इस नए पैटर्न को लागू किया गया है कि विद्यार्थी संख्याओं, सूत्रों और तथ्यों को रटकर नहीं, बल्कि समझ के साथ लिख सके।
प्रश्न पत्र का नया ब्लूप्रिंट (सरल भाषा में)
नई परीक्षा पैटर्न के द्वारा प्रश्न पत्र का नया ब्लूप्रिंट कुछ इस प्रकार है, जिसे आप निम्न देख सकते हैं-
- परिचयात्मक प्रश्न: 20 अंक
- बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ): 15 अंक
- संक्षिप्त उत्तर प्रश्न: 15 अंक
- दीर्घ उत्तर प्रश्न: 30 अंक
- अन्य गतिविधि आधारित प्रश्न: 20 अंक
कुल मिलाकर पेपर में ऐसे प्रश्नों की संख्या बढ़ेगी जो छात्र की सोचने, विश्लेषण और लिखने की क्षमता को परखें।
क्यों किए गए ये बदलाव?
यह बदलाव क्यों किया गया है और इसके पीछे क्या कारण है। CBSE ने बताया है कि
- पहले बच्चे केवल रटकर उत्तर लिखते थे
- वास्तविक समझ का परीक्षण नहीं हो रहा था
- नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) 2023 के अनुरूप बदलाव जरूरी थे
अतः: इसी कारण से अब प्रश्न पत्र मैं बदलाव किया गया है। अर्थात प्रश्न पत्र को ऐसा बनाया जा रहा है कि छात्र अपना ज्ञान व्यावहारिक तरीके से दिखा सके।
छात्रों के लिए क्या होगा फ़ायदा?
इस नए परीक्षा पैटर्न से छात्रों को क्या फायदा होगा इस पर भी CBSE ने अपनी बात रखी और बताया कि-
- एक बार में पूरे वर्ष की परीक्षा का तनाव कम होगा
- लिखित अभ्यास से कमज़ोर छात्र भी मजबूत बन पाएंगे
- आगे की पढ़ाई (11वीं–12वीं) की नींव बेहतर होगी
- तर्कशक्ति और क्रिएटिव सोच बढ़ेगी
महत्वपूर्ण बातें जो छात्रों को ध्यान रखनी चाहिए
कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जो छात्रों को ध्यान में रखना चाहिए, यदि वह दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले हैं तो यह बात उनके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, जैसे कि
- नियमित लिखने का अभ्यास शुरू करें
- केवल याद करने पर निर्भर न रहें
- पाठ्यक्रम को अवधारणाओं में बाँटकर समझें
- मॉडल पेपर और पिछले वर्ष के पेपर हल करें
- अपने शब्दों में उत्तर लिखने की आदत डालें
Read Also
निष्कर्ष
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 छात्रों के लिए एक नई चुनौती के साथ अवसर भी लेकर आ रही है।
दो चरणों वाली परीक्षा और संशोधित प्रश्न पैटर्न छात्रों को अधिक कुशल, समझदार और विश्लेषणात्मक बनने में मदद करेगा।
जो छात्र अभी से अपनी तैयारी सही दिशा में शुरू करते हैं वे निश्चित ही शानदार परिणाम हासिल कर सकते हैं।
FAQs
Q1. CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 दो चरणों में क्यों होगी?
CBSE का कहना है कि दो चरणों में परीक्षा कराने से छात्रों की तैयारी को बेहतर दिशा मिलेगी और मूल्यांकन ज्यादा सटीक तरीके से हो सकेगा।
Q2. पहला चरण कब होगा?
Ans : पहला चरण 10 फरवरी 2026 से 10 मार्च के बीच आयोजित होगा।
Q3. दूसरा चरण कब होगा?
Ans : दूसरे चरण की परीक्षा 15 मई 2026 के बाद करवाई जाएगी।
Q4. प्रश्न पत्र के पैटर्न में क्या बदलाव हैं?
Ans : अब पेपर में 20 प्रतिशत आवेदन आधारित प्रश्न,
20 प्रतिशत विश्लेषणात्मक प्रश्न,
और 60 प्रतिशत पारंपरिक प्रश्न होंगे।
Q5. क्या मार्किंग पैटर्न में भी बदलाव होगा?
Ans : हाँ, मार्किंग अब अधिक कौशल-आधारित (skill-based) होगी ताकि छात्र रटने की बजाय concepts समझकर लिखें।
Contact Us
| Follow | |
| X/Twiter | Follow |
| Follow | |
| Follow |

