Breaking News

Breaking News :- नरही वसूली कांड: कोर्ट के आदेश पर इंस्पेक्टर पन्नेलाल समेत 21 पुलिसकर्मी बहाल

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। जनपद के चर्चित नरही वसूली कांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मामले में आरोपी बनाए गए इंस्पेक्टर पन्नेलाल, दरोगा मंगला प्रसाद, कोरंटाडीह चौकी इंचार्ज राजेश प्रभाकर समेत कुल 21 पुलिसकर्मियों को कोर्ट के आदेश पर बहाल कर दिया गया है। बहाली के बाद सभी पुलिसकर्मियों को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित पुलिसकर्मियों ने निलंबन के खिलाफ न्यायालय की शरण ली थी। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद निलंबन आदेश पर रोक लगाते हुए बहाली का निर्देश दिया, जिसके क्रम में पुलिस मुख्यालय स्तर से बहाली की कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर ट्रकों से अवैध वसूली के आरोप सामने आने के बाद यह मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आया था। आरोपों के बाद विभागीय कार्रवाई करते हुए कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।

हालांकि, प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर हुई बहाली को क्लीन चिट नहीं माना जाएगा। मामले की विभागीय जांच और अन्य विधिक प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

इस घटनाक्रम के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज है और सभी की निगाहें अब आगे होने वाली जांच और न्यायिक फैसले पर टिकी हैं।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *