Breaking News

चन्दौली में शराब दुकान लूट का खुलासा, कन्दवा पुलिस ने बिहार के वांछित बदमाश को दबोचा

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

चन्दौली जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कन्दवा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तलाशपुर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई लूट की घटना में शामिल एक वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर ककरैत नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर बिहार निवासी नईयर खान (19) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने 21 दिसंबर को अपने पांच साथियों के साथ मिलकर कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान से लगभग 80 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में शराब लूटी थी।

लूटी गई शराब को मैजिक वाहन से बिहार ले जाकर छिपाया गया था, जिसे पहले ही बिहार पुलिस बरामद कर चुकी है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *