Breaking News

लालपुर–पिसौर की बदलेगी तस्वीर: जर्जर सड़कों और जलभराव से मिलेगी राहत, महापौर ने दी 7.47 करोड़ की विकास सौगात

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

नगर निगम के नव-विस्तारित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मंगलवार को एक अहम पहल की गई। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने वार्ड संख्या 56 (लालपुर–मीरापुर) और वार्ड संख्या 49 (पिसौर) में कुल 30 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन सभी परियोजनाओं पर कुल
7.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम की प्राथमिकता शहर के बाहरी और नव-विस्तारित क्षेत्रों को बदहाल सड़कों, जलभराव और अव्यवस्थित निकासी की समस्या से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराकर स्मार्ट सिटी की सुविधाएं हर वार्ड और हर मोहल्ले तक पहुंचाई जाएंगी।

लालपुर–मीरापुर में 22 विकास कार्यों की शुरुआत

वार्ड संख्या 56 में बसही, मढ़वा, ऐढ़े और बनवारीपुर क्षेत्रों में 22 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इसमें ऐढ़े क्षेत्र में एबीसी सेंटर और काजी हाउस का निर्माण शामिल है। वहीं, मढ़वा में मुन्ना सिंह के घर से गोरख प्रसाद के घर तक 47.35 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की मांग थी।

पिसौर में 8 परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

वार्ड संख्या 49 (पिसौर) में 8 विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
भवानीपुर में डीपी जायसवाल के घर से धनवंतरी होमियो हॉल तक 64.45 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके अलावा दनियालपुर और ब्राह्मण बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क और नई जल निकासी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।

स्थानीय नागरिकों ने इन कार्यों को क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *