Breaking News

‘संभव’ जनसुनवाई में नगर आयुक्त ने सुनीं 36 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

नगर निगम वाराणसी में मंगलवार को आयोजित ‘संभव’ जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली जनसुनवाई में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं।

इनमें पेयजल, सीवरेज, सड़क-गली निर्माण, अतिक्रमण, राजस्व और दाखिल-खारिज से जुड़े मामले प्रमुख रहे। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *