Breaking News

जयापुर ने बढ़ाया वाराणसी का मान, सीएम योगी ने FPO कैटेगरी में विकास सिंह को दिया प्रथम पुरस्का

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

आदर्श ग्राम जयापुर ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। लखनऊ के विधान भवन में आयोजित राष्ट्रीय किसान दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जया सीड्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को एफपीओ कैटेगरी में प्रदेश का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने संगठन के प्रतिनिधि विकास सिंह को शाल, प्रशस्ति-पत्र और प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा। यह सम्मान किसानों को संगठित कर नवाचार और सशक्तिकरण के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया।

एफपीओ निदेशक शार्दूल विक्रम चौधरी ने इसे किसानों की मेहनत और बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद का परिणाम बताया और पूरी टीम को इस उपलब्धि का श्रेय दिया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *