Breaking News

हैंडबॉल गौरव सम्मान–2025 में प्रदेश के सितारे चमके, अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं का हुआ सम्मान

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

लोहता स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल परिसर में मंगलवार को आयोजित हैंडबॉल गौरव सम्मान समारोह–2025 खेल प्रतिभाओं के लिए यादगार बन गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उन खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंबरीश सिंह भोला और विशिष्ट अतिथि प्रो. भुवन चंद्र कापरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय के एशियन हैंडबॉल फेडरेशन के काउंसिल मेंबर बनने की घोषणा कर इसे भारतीय हैंडबॉल के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

महिला वर्ग में श्यामा हैंडबॉल एकेडमी की खिलाड़ियों का दबदबा रहा, वहीं पुरुष वर्ग में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं ने विशेष पहचान बनाई। कोच मो. तौहीद सहित अन्य प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *