Breaking News

UP Home Guard Bharti 2026 Exam Date: 25–27 April Full Details

UP Home Guard Exam 2026 UP Home Guard Exam 2026
Spread the love

UP Home Guard Bharti 2026: परीक्षा 25–27 अप्रैल को, जानें पूरी जानकारी

✍️By Utsav Dubey
The Bolta Bharat

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2026 के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। होमगार्ड के लिए, यह पहली बार परीक्षा कराई जा रही है। जिसके लिए भर्ती प्रक्रिया बड़े स्तर पर की जा रही है, जिसमें कुल 41,424 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। बोर्ड के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। भारी संख्या में आवेदन आने के कारण परीक्षा तीन चरणों में करवाई जाएगी।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

2025 में, होम गार्ड्स भर्ती के लिए 41,424 पद जारी किए गए हैं, जिसके लिए लाखों अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस भर्ती से संबंधित संक्षिप्त विवरण निम्न दिया गया है-

  • भर्ती का नाम: UP Home Guard Bharti 2026
  • कुल पद: 41,424
  • आवेदन संख्या: 25 लाख से अधिक
  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन
  • परीक्षा अंक: 100 Marks
  • परीक्षा तिथि: 25, 26 और 27 अप्रैल 2026

    UP Home Guard Exam 2026
    UP Home Guard Exam 2026

परीक्षा तिथि और शिफ्ट विवरण

भर्ती बोर्ड से मिले सूत्रों से पता चलता है कि परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण परीक्षा को तीन दिनों में आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रत्येक दिन अलग जिलों के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे, जिसकी जानकारी एडमिट कार्ड पर मिलेगी।

  • Day 1: 25 April 2026
  • Day 2: 26 April 2026
  • Day 3: 27 April 2026

होमगार्ड परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern 2026)

परीक्षा पैटर्न की बात करें तो यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और प्रश्न OMR शीट पर आधारित होंगे। और परीक्षा मोड ऑफलाइन मॉड होगा।

इस भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि केवल- करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

इसलिए नीचे संभावित परीक्षा पैटर्न दिया गया है। अतः आप निम्न तरीकों से भी तैयारी करते रहें, ताकि परीक्षा में आपको किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

संभावित परीक्षा पैटर्न नीचे है:

 

विषय प्रश्न अंक
सामान्य ज्ञान

25

25
सामान्य हिंदी 25 25
तर्कशक्ति 25 25

सामान्य विज्ञान

25 25
कुल 100 100

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

UP Home Guard भर्ती में चयन निम्न चरणों से होकर होगा:

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • मेडिकल टेस्ट

एडमिट कार्ड कब आएगा?

बोर्ड के तरफ से जारी परीक्षा तिथि के आधार पर, एडमिट कार्ड/प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 7–10 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार अपने आवेदन नंबर से डाउनलोड कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in
  • एडमिट कार्ड लिंक: जल्द उपलब्ध होगा

निष्कर्ष

UP Home Guard Bharti 2026 उन युवाओं के लिए शानदार और सुनहरा अवसर है जो उत्तर प्रदेश राज्य पुलिस विभाग में सेवा करना चाहते हैं। लाखों अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, इसलिए प्रतियोगिता (Competition) काफी कड़ी होगी। लेकिन अभ्यर्थियों से यह कहना है की भीड़ को देखकर दास ना हो क्योंकि-

“जो मेहनत करेगा, वही फल पाएगा 

नहीं तो आज करेंगे, कल करेंगे, यही सोचता रह जाएगा।”

सभी उम्मीदवारों को सुझाव दिया जाता है कि वे परीक्षा तिथि से पहले अपनी तैयारी मजबूत कर लें।

Read Also:

 

Contact Us 

Whatsapp Follow
X/Twiter Follow
Facebook Follow
Instagram Follow

3 thoughts on “UP Home Guard Bharti 2026 Exam Date: 25–27 April Full Details

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *