Breaking News

रेलवे किराया बढ़ोतरी: 26 दिसंबर से नए ट्रेन किराए लागू

रेलवे किराया बढ़ोतरी 26 दिसंबर से रेलवे किराया बढ़ोतरी 26 दिसंबर से
Spread the love

रेल यात्रा हुई महंगी: 26 दिसंबर से लागू होंगे नए किराए, जानें कितना बढ़ा टिकट का दाम

✍️By Utsav Dubey

The Bolta Bharat 

भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए Railway की तरफ से एक अहम खबर निकल कर आ रही है। रेलवे ने ट्रेन किराए में कुछ वृद्धि करने का फैसला लिया है, जो 26 दिसंबर से लागू हो जाएगा। इस फैसले के बाद लंबी और छोटी दूरी की यात्राओं पर यात्रियों को पहले के मुकाबले कितना किराया चुकाना होगा। आइये जानते हैं इस पोस्ट में।

रेलवे अधिकारियों का यह कहना है, कि यह बढ़ोतरी ईंधन लागत, संचालन खर्च और बुनियादी ढांचे के रखरखाव को ध्यान में रखते हुए की गई है।

रेलवे किराया बढ़ोतरी 26 दिसंबर से
रेलवे किराया बढ़ोतरी 26 दिसंबर से

किन ट्रेनों के किराए बढ़े?

रेलवे द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, रेलवे के किराया बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से किन ट्रेनों पर पड़ेगा, जिसका नाम नीचे देख सकते हैं –

  • मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें
  • सुपरफास्ट ट्रेनें
  • लंबी दूरी की यात्री ट्रेनें

हालांकि, रेलवे की तरफ से लोकल और सबअर्बन ट्रेनों के किराए में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कितना बढ़ा टिकट का दाम?

सूत्रों के अनुसार, यह देखने को मिलता है कि रेलवे किराए में बढ़ोतरी दूरी और श्रेणी के आधार पर तय की गई है। जैसे की

  • सामान्य श्रेणी (Second Class) में मामूली बढ़ोतरी की गयी है।
  • स्लीपर और AC क्लास में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि की गई है।
  • सुपरफास्ट ट्रेनों में अतिरिक्त शुल्क भी लागू रहेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बढ़ोतरी को यात्रियों पर कम से कम असर पड़े, इस बात का ध्यान रखा गया है।

यदि आपको समझने में कोई परेशानी हो रही है तो नीचे एक साड़ी दी गई है जिससे आप आसानी से समझ सकते हैं-

 

श्रेणी यात्रा की दुरी किराया बढ़ोतरी
साधारण 0 – 215 किमी कोई वृद्धि नहीं
साधारण 215 किमी से अधिक 1 पैसा प्रति किलोमीटर
मेल एक्सप्रेस

(एसी, नान एसी)

कोई भी दुरी 2 पैसा प्रति किलोमीटर

 

“ध्यान दें : 26 दिसंबर से पहले के टिकट करा चुके यात्रियों से किसी भी प्रकार का बढ़ोतरी किराया नहीं लिया जाएगा।”

कब से लागू होंगे नए किराए?

रेलवे  द्वारा लागू किया गया नए पद्धति किराए 26 दिसंबर से बुक किए जाने वाले टिकटों पर ही लागू होंगे।
इस तारीख से पहले बुक किए गए टिकट पर, यह नियम लागू नहीं किया गया है। अर्थात उनके लिए पहले वाला ही किराया रहेगा।

यात्रियों पर क्या पड़ेगा असर?

लोगों की आर्थिक स्थितियों को देखा जाए, तो किराया बढ़ने से नियमित यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों पर थोड़ा आर्थिक दबाव बढ़ सकता है।

हालांकि सूत्रों के अनुसार देखे, तो रेलवे का दावा है कि इससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, साफ-सुथरी ट्रेनें और समय पर सेवाएं मिलेंगी।

रेलवे की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले या टिकट बुक करने इपहले नए किराए की जानकारी रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे काउंटर से जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।

Read also :

 

Contact Us 

Whatsapp Follow
X/Twiter Follow
Facebook Follow
Instagram Follow

One thought on “रेलवे किराया बढ़ोतरी: 26 दिसंबर से नए ट्रेन किराए लागू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *