Breaking News

बरेका को राष्ट्रीय सम्मान: राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन पर मिलेगा ‘रेल मंत्री राजभाषा शील्ड’

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर वाराणसी का नाम रोशन किया है। रेलवे बोर्ड ने बरेका को वर्ष 2024 में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘रेल मंत्री राजभाषा शील्ड’ (प्रथम पुरस्कार) के लिए चयनित किया है।

रेलवे बोर्ड के अनुसार बरेका को ‘आदर्श उत्पादन इकाई’ श्रेणी में देश भर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए बरेका को शील्ड के साथ 14 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

सम्मान समारोह 26 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

बरेका के महाप्रबंधक सोमेश कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान राजभाषा हिंदी के प्रति बरेका परिवार की प्रतिबद्धता का परिणाम है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *