देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के राजभाषा विभाग द्वारा नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) की छमाही बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए बरेका के महाप्रबंधक एवं नराकास अध्यक्ष सोमेश कुमार ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए तकनीकी क्षेत्र में हिंदी का प्रयोग अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि वाराणसी साहित्य, संस्कृति और भाषा की वैश्विक पहचान है। गांधीनगर में आयोजित राजभाषा सम्मेलन में वाराणसी को “प्रशंसनीय श्रेणी” का सम्मान मिलना इसका प्रमाण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तकनीकी विषयों पर मौलिक चिंतन और लेखन हिंदी में ही अधिक सहज और प्रभावी हो सकता है।
बैठक के दौरान नराकास की ई-पत्रिका “बनारस दर्पण” के सातवें अंक का लोकार्पण किया गया। वर्ष 2024-25 में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों, उपक्रमों और निगमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में गृह मंत्रालय, केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद और विभिन्न केंद्रीय संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साझा किए। संचालन वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी अंकुर रामपाल ने किया।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

