Breaking News

राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य, वाराणसी-चंदौली रूट पर 13 जनवरी तक ट्रैफिक डायवर्जन

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

चंदौली/वाराणसी। वाराणसी और चंदौली को जोड़ने वाले राजघाट (मालवीय) पुल पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस चंदौली के अनुसार 20 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक पुल पर ड्रेनेज स्पाउट एक्सपेंशन ज्वाइंट का कार्य चलेगा, जिसके कारण ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।

डायवर्जन व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक ड्राई रन भी किया गया। राजघाट पुल से केवल पैदल यात्री और दोपहिया वाहनों को अनुमति होगी। स्कूल बसों को सीमित समय में चलने की अनुमति दी गई है, जबकि सिटी बसों और मालवाहक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

भारी वाहन और बसें अब रामनगर, टेंगड़ामोड़, विश्व सुंदरी पुल, डाफी टोल, मोहनसराय और रिंग रोड के रास्ते संचालित होंगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट चार्ट देखकर ही यात्रा करें।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *