Breaking News

काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025 का ऐतिहासिक समापन, 41 हजार से अधिक बच्चों ने रचा कीर्तिमान

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

काशी में आयोजित “काशी सांसद बाल कवि सम्मेलन-2025” का भव्य समापन आयुक्त सभागार में हुआ। जनपद स्तरीय इस साहित्यिक आयोजन में कक्षा 1 से 12 तक के 41 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ कर नया रिकॉर्ड बनाया।

सम्मेलन के लिए कुल 42,292 पंजीकरण हुए थे, जिनमें से 41,253 बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। यह आयोजन 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर जोनों में आयोजित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल रहे। उन्होंने विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए कहा कि काशी की साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी आगे बढ़ा रही है। महापौर अशोक तिवारी, जिलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *