Breaking News

ठंड से राहत: वाराणसी में 19 दिसंबर से स्कूल 10 से 3 बजे तक खुलेंगे

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय 19 दिसंबर से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

बीएसए ने बताया कि लगातार गिरते तापमान और सुबह के समय घने कोहरे के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता था। इसी को ध्यान में रखते हुए समय परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। आदेश के उल्लंघन पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *