Breaking News

अपहरणकर्ता मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार; तीन वर्षीय बालक सकुशल बरामद

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की देर रात साहूनपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त ने 11 दिसंबर को उभांव थाना क्षेत्र के एकसार पिपरौली बडागांव निवासी तीन वर्षीय बालक मो. फुजैल अहमद पुत्र असलम का अपहरण किया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को अन्यत्र बेचने की योजना बना रहा था। हालांकि, पुलिस की सक्रियता से बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सोमवार की रात उभांव पुलिस साहूनपुर क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा और फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपहरण की घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली।

उभांव पुलिस द्वारा बच्चे की सुरक्षित बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और इस अपहरण के पीछे किसी गिरोह की संलिप्तता है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *