Breaking News

Ballia News :- गुलजार कटरा में मोबाइल दुकानों पर हमला, जमकर तोड़फोड़; मारपीट से मचा हड़कंप

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के गुलजार कटरा में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुंह बांधकर पहुंचे दर्जनभर से अधिक अराजकतत्वों ने दो मोबाइल दुकानों पर धावा बोल दिया।

हमलावरों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की, कर्मचारियों के साथ मारपीट की और इलाके में दहशत फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार गुलजार कटरा में दिनेश सिंह और झब्बू खान की मोबाइल की दुकानें आमने-सामने स्थित हैं। 14 दिसंबर की शाम मोबाइल मरम्मत को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों का शांति भंग में चालान कर न्यायालय से निजी मुचलके पर रिहा कराया था।

आरोप है कि इसी रंजिश में मंगलवार को 20–25 की संख्या में अराजकतत्व दुकानों पर पहुंचे और दोनों दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। पीड़ित दुकानदारों का कहना है कि हमलावरों ने कैश काउंटर से नकदी और सामान भी उठा लिया। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक बाजार में दहशत का माहौल रहा और लोग इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदारों ने नामजद आरोपियों समेत दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की तहरीर दी है।

वहीं, शहर कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि पहले हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों का चालान किया गया था। मंगलवार को हुई तोड़फोड़ की घटना की जांच की जा रही है। नगदी लूट के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *