Breaking News

ठंड के बीच स्कूल समय बदलने की मांग, आज जीके प्रतियोगिता

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी 

वाराणसी में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल ने जिलाधिकारी से स्कूलों का संचालन सुबह 8:30 या 9:00 बजे से कराने की अपील की है।

इसी बीच, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा मंगलवार 16 दिसंबर को ‘ऑल इंडिया जीके कंपटीशन’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी—ग्रुप A (कक्षा 3 से 5), ग्रुप B (कक्षा 6 से 8) और ग्रुप C (कक्षा 9 से 12)।

संगठन ने ठंड के बावजूद प्रतियोगिता को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का भरोसा जताया है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *