Breaking News

चोर को पकड़ते ही चली गोली, 17 साल के किशोर की मौत

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

जमुना दयाल, वाराणसी

सैयदराजा/चंदौली।
थाना सैयदराजा क्षेत्र के दुधारी गांव में रविवार देर रात चोरी की वारदात के दौरान 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बहादुरी दिखाते हुए किशोर ने अकेले ही चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान दूसरे बदमाश ने उसे गोली मार दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार दुधारी गांव में देर रात कुछ चोर एक घर में चोरी कर फरार हो रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी मोनू राम (17) की नजर उन पर पड़ी। बिना किसी को बुलाए मोनू ने चोरों का पीछा शुरू कर दिया। गांव से कुछ दूरी पर खेत में उसने एक बदमाश को पकड़ लिया।

अपने साथी को पकड़े जाते देख दूसरे बदमाश ने तमंचा निकालकर मोनू पर गोली चला दी। गोली लगने के बावजूद किशोर ने साहस नहीं छोड़ा और आरोपी को पकड़े रखा। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

गंभीर रूप से घायल मोनू को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मुख्य आरोपी बिहार का निवासी है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *