देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
नमो घाट पर आयोजित काशी तमिल संगमम के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को वाराणसी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कक्षा 11 की छात्राओं ने अवधी लोकनृत्य कजरी की शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
छात्राओं ने प्रसिद्ध कजरी गीत “कैसे खेले आईबा सावन में कजरिया” पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य की ताल, भाव और समन्वय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
प्रस्तुति देने वाली छात्राओं में नारायणी पी सी गुप्ता, माही सिंह, ख्याति सिंह, एंजेल सोनी, शिवानी पाल, अंशिका पटेल, अदिति चौरसिया, अक्षरा पाल, शिवांगी जायसवाल और खुशी दूबे शामिल रहीं।
काशी तमिल संगमम के मंच पर देश की विविध संस्कृतियों का सुंदर संगम देखने को मिला। तमिलनाडु के कलाकारों ने भरतनाट्यम, कोलकाता के कलाकारों ने कथक और उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
वाराणसी पब्लिक स्कूल की छात्राओं की प्रस्तुति ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को जीवंत कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

