Breaking News

झोलाछाप चाचा–भतीजे ने YouTube देखकर किया पथरी का ऑपरेशन, महिला की मौत — परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि कोठी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे चाचा–भतीजे ने यूट्यूब (Youtube) वीडियो देखकर एक महिला का पथरी का ऑपरेशन कर दिया, जिसके कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया।

ऑपरेशन के दौरान लापरवाही, महिला की हालत बिगड़ी

जानकारी के अनुसार, सैदनपुर गांव निवासी तेहबहादुर रावत अपनी पत्नी मुनिशरा रावत को 5 दिसंबर को पेट दर्द की शिकायत पर श्री दामोदर औषधालय, कोठी लेकर गए।
यहाँ के क्लीनिक संचालक ज्ञान प्रकाश मिश्र ने पथरी बताकर तुरंत ऑपरेशन की सलाह दी और ₹25,000 खर्च बताया। ऑपरेशन से पहले पति ने ₹20,000 जमा भी कर दिए।

परिवार का आरोप है कि संचालक ने नशे की हालत में यूट्यूब देखकर ऑपरेशन किया, इस दौरान उसने महिला के पेट में गहरा चीरा लगा दिया और कई नसें क्षतिग्रस्त कर दीं। महिला को गंभीर हालत में छोड़ दिया गया और 6 दिसंबर की शाम उसकी मौत हो गई।

पुलिस कार्रवाई: चाचा–भतीजा पर केस दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर कोठी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर क्लीनिक संचालक ज्ञान प्रकाश मिश्र और उसके भतीजे पर—

गैर-इरादतन हत्या (IPC)

एससी/एसटी एक्ट के तहत गंभीर धाराएँ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सरकारी नौकरी की आड़ में चल रहा था अवैध क्लीनिक

सूत्रों के अनुसार, आरोपित का भतीजा विवेक कुमार मिश्र रायबरेली स्थित एक आयुर्वेदिक अस्पताल में सरकारी कर्मचारी है। उसी की पहचान का उपयोग करते हुए यह अवैध क्लीनिक कई वर्षों से चल रहा था।

मामले के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर संजीव कुमार ने क्लीनिक भवन पर नोटिस चस्पा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *