Breaking News

प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी, डर के कारण पति ने साथ रखने से किया इंकार; थाने में बना अनोखा फैसला

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

मेरठ। सरूरपुर क्षेत्र में पति-पत्नी और प्रेमी का अनोखा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार रात महिला से मिलने आए उसके प्रेमी को पति ने रंगे हाथ पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और पुलिस बुला ली। दोनों को थाने ले जाया गया, जहां मामला और पेचीदा हो गया।

थाने में महिला प्रेमी के साथ जाने की ज़िद पर अड़ गई। मायके पक्ष ने भी महिला का साथ देने से इनकार कर दिया। इसी बीच पति ने सबको चौंकाते हुए कहा कि वह पत्नी को नहीं रख सकता, क्योंकि उसे डर है कि कहीं उसकी पत्नी भी “नीले ड्रम वाली मुस्कान” जैसा कांड न कर दे।

पति ने बताया कि वह अपनी विधवा मां का इकलौता सहारा है और जान का खतरा महसूस करता है। अंततः पंचायतनुमा माहौल बना और समाजजनों की सहमति से महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी, लेकिन उसके बाद से ही प्रेम संबंध चल रहा था। वह अक्सर प्रेमी को रात में घर बुलाती थी, जिसकी भनक पति को लग चुकी थी।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *