Breaking News

Ballia News :- शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

दोकटी (बलिया)। शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक यौन शोषण करने वाले युवक को दोकटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने 9 दिसम्बर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी लगातार शादी का भरोसा देकर संबंध बनाता रहा, लेकिन जब शादी की बात आई तो उसने इनकार कर दिया।

थानाध्यक्ष के निर्देश पर बनी टीम—उप निरीक्षक आशुतोष मध्देशिया, कां. नरसिंह पटेल और महिला कांस्टेबल कविता चौहान—ने दबिश देकर आरोपी दिनेश पासवान पुत्र कुंवर पासवान, निवासी हृदयपुर, को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को धारा 69 बीएनएस के तहत जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *