Breaking News

Ballia: बारात में गया किशोर संदिग्ध हालात में मृत मिला, मुकदमा दर्ज

Spread the love

Ballia बारात में गया किशोर संदिग्ध हालत में मृत मिला

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बबुआपुर (कठही) गांव में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बबुआपुर (कठही) निवासी नन्दजी यादव के पुत्र रोनक यादव उर्फ नकी यादव (14) सोमवार 9 मार्च को गांव में उत्तम पांडेय के यहां से निकली बारात में शामिल होने गया था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

Ballia :- ट्यूबवेल के पास मिला किशोर का शव

मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के बाहर गिरीश उपाध्याय के ट्यूबवेल के पास एक किशोर का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान रोनक यादव के रूप में की।

परिजनों के अनुसार किशोर के बाएं कान के पास खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पिता ने गांव के युवक पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के पिता नन्दजी यादव ने गांव के ही एक युवक पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर हल्दी थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 44/2026, धारा 103 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए पचरुखिया गंगा घाट ले जाया गया, जहां मृतक के पिता नन्दजी यादव ने मुखाग्नि दी।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *