वाराणसी में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 9 जनवरी तक बंद, BSA ने जारी किया आदेश
देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
जनपद में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर वाराणसी जिले में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों को आगामी 9 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने मंगलवार की शाम आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।
इन स्कूलों पर लागू होगा आदेश
बीएसए द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय जिले के सभी प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा, जिनमें—
समस्त सरकारी एवं परिषदीय विद्यालय
अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल
निजी मान्यता प्राप्त विद्यालय
सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य बोर्ड से संचालित स्कूल
प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी संस्थान शामिल हैं।
शिक्षक व कर्मचारी रहेंगे उपस्थित
हालांकि आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय केवल छात्रों के लिए बंद रहेंगे। विभागीय कार्यों, निर्वाचन संबंधी दायित्वों या अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।
आदेश का उल्लंघन पड़ा महंगा
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
अभिभावकों ने लिया राहत की सांस
लगातार गिरते तापमान और सुबह के समय घने कोहरे के बीच बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक चिंतित थे। प्रशासन के इस फैसले से अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। कई अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की सेहत सबसे पहले है और ऐसे मौसम में स्कूल बंद करने का फैसला बिल्कुल सही है।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|


