Breaking News

बलिया सदर तहसील में ग्रामीणों का प्रदर्शन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास की मांग तेज

Spread the love

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे निर्माण से प्रभावित 10–12 हजार आबादी, पिलर संख्या 74/730 पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को  दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp

बलिया। सदर तहसील पहुंचे कछुआ खास ग्राम सभा के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तहसील समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया।

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास न होने से करीब 10 से 12 हजार की आबादी, स्कूली बच्चों, किसानों और बुजुर्गों का रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों की ओर से आजाद भोला पांडे ने बताया कि गांव के बीच से ग्रीनफील्ड सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

सदर तहसील पर जुटी लोगो की भीड़

इस संबंध में ग्रामीणों ने 8 अक्टूबर, 24 अक्टूबर 2025 और 29 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिस पर जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया था। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि 2 जनवरी को उपजिलाधिकारी ने बिना किसी पूर्व सूचना और स्थल की विधिवत जांच किए पुलिस बल के साथ पिलर संख्या 74/730 पर मिट्टी भरवा दी।

सदर तहसील पर अंडरपास की मांग को लेकर प्रदर्शन करती महिलाएं

ग्रामीणों के अनुसार यह स्थान पहले से पिच रोड है, जिसका इस्तेमाल कछुआ खास सहित आसपास के कई गांवों के लोग वर्षों से आवागमन के लिए करते आ रहे हैं। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों को अब कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।

मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत के दौरान कहा कि यदि जिलाधिकारी का आदेश प्राप्त होगा, तो रास्ते को साफ कराकर मिट्टी हटवा दी जाएगी।

इस दौरान कछुआ ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि बलिराम यादव ने कहा कि यह रास्ता केवल कछुआ गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लिए बेहद जरूरी है। अंडरपास न बनने से स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से पिलर संख्या 74/730 पर सर्वे कराकर शीघ्र अंडरपास पुलिया का निर्माण कराने की मांग की।

वहीं आजाद भोला पांडे ने कहा, “यह मार्ग गांव की मुख्य पिच सड़क है, जिससे रोज हजारों लोग आ-जा रहे हैं। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के रास्ता बंद कर देना पूरी तरह अनुचित है। यदि पिलर संख्या 74/730 पर अंडरपास बना दिया जाए तो पूरे क्षेत्र की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।”

ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की कि पिलर संख्या 74/730 पर आम जनता के आवागमन के लिए अंडरपास पुलिया का निर्माण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह पूरे ग्राम सभा और आसपास के गांवों के लिए न्यायसंगत और अत्यंत आवश्यक है।

Contact Us

Whatsapp

Follow

X/Twiter

Follow

Facebook

Follow

Instagram

Follow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *