देश दुनिया के ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए www.TheBoltaBharat.com का Whatsapp चैनल नीचे को दिये गये लिंक को टैप/क्लिक करके जुड़ सकते हैं-Follow On Whatsapp
जमुना दयाल, वाराणसी
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) प्रखर कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए गए।
कई विभागों में गैरहाजिरी:
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) स्वयं अनुपस्थित मिले। इसके अलावा कुल 30 अधिकारी एवं कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए।
इनमें लघु सिंचाई, पंचायती राज, सहकारिता, कृषि रक्षा, ग्रामीण अभियंत्रण, प्रोबेशन, मत्स्य और समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।
सीडीओ के निर्देश:
सीडीओ ने चेतावनी दी कि भविष्य में बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कार्यालय उपस्थिति को सुनिश्चित करने और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।
Contact Us |
|
|
|
|
|
X/Twiter |
|
|
|
|
|
|

